Corona काल में बहुत से लोग Taj Mahal का दीदार नहीं कर सके। वैसे तो Corona के दौरान आपने भी Taj Mahal को दिन में देखा होगा लेकिन अब चांदनी रात में भी Taj Mahal का दीदार हो सकेगा।
Corona की पहली लहर के दौरान 17 मार्च 2020 को Taj Mahal को बंद किया गया था तब से Taj Mahal में रात्रि दर्शन बंद हैं। पहली लहर में Taj Mahal 188 दिनों की बंदी के बाद खोल दिया गया और वहीं दूसरी लहर में Taj Mahal 61 दिनों की बंदी के बाद खोला गया, लेकिन रात्रि दर्शन पहली लहर से ही बंद चल रहा है।
Corona केसों में आई कमी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने फैसला किया है कि 21 अगस्त से Taj Mahal का रात्रि दर्शन शुरू किया जायेगा। इस बार की पूर्णमासी पर 21, 23 और 24 अगस्त को Taj Mahal को रात्रि दर्शन के लिए खोला जा रहा है। रात्रि दर्शन के लिए तीन स्लॉट आरक्षित किए गए हैं। तीन स्लॉट रात 8:30 बजे से लेकर 10 बजे तक आधे-आधे घंटे के रखे गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Covid-19 के अंतर्गत लागू की गई दो दिन की साप्ताहिक बंदी को खत्म कर अब उसे एक दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है, जिससे आगरा में शनिवार को भी पर्यटकों के दीदार के लिए Taj Mahal खुल रहा है।
Taj Mahal का रात्रिदर्शन पूर्णमासी वाली रात, उससे दो दिन पहले और दो दिन बाद तक किए जाते हैं। ऐसे में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से और वीकेंड लॉकडाउन की वजह से रविवार को रात्रिदर्शन में Taj Mahal का दीदार नहीं हो पाएगा।
Taj Mahal के रात्रि दर्शन के लिए टिकट व्यवस्था पहले की तरह ऑनलाइन रहेगी और एक दिन पहले ही सारी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। अब ऐसे में 50-50 के स्लॉट में आधे-आधे घटे के लिए तीन सत्रों में लोग ताज का दीदार कर पाएंगे। Read more

No comments:
Post a Comment