Shilpa Shetty की बहन कहलाए जानें से दुखी हैं Shamita Shetty - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 17, 2021

Shilpa Shetty की बहन कहलाए जानें से दुखी हैं Shamita Shetty


 कामयाब होना किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन किसी और की कामयाबी से अपना नाम जुड़ना हर इंसान को अच्छा नहीं लगता। कुछ ऐसा ही हाल Bollywood एक्ट्रेस Shamita Shetty का भी है। Bigg Boss OTT में Shamita Shetty लगातार सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। एक हफ्ते के भीतर ही उन्होनें दर्शकों से लेकर शो के होस्ट करण जौहर को अपने गेम से इम्प्रेस कर दिया है।

15 अगस्त को हुए पहले वीकेंड का वार में करण ने शमिता की तारीफ की और कहा कि वो अच्छा खेल रही हैं। इसके साथ ही करण ने Shamita से ये पूछा कि क्या वो कोई इमोशनल बैगेज लेकर चल रही हैं क्योंकि कई बार वो शो में कुछ खोयी-खोयी सी भी दिखती हैं। करण की ये बात सुनकर शमिता इमोशनल हो गईं। ख़बरों के मुताबिक Shamita ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 20 सालों का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा है क्योंकि उन्हें हमेशा अपनी बड़ी बहन Shilpa Shetty की परछाई तले ही चलना पड़ा है।

Shamita Shetty ने कहा कि वह अपना नाम कमाना चाहती हैं और चाहती हैं कि उन्हें अपने नाम और काम की वजह से पहचाना जाए। इससे पहले शमिता ने बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करके सबको चौंका दिया था। दरअसल उनके जीजा राज कुंद्रा पर पोर्न केस में फंसने के चलते परेशान बहन शिल्पा को देखते हुए किसी ने नहीं सोचा था कि शमिता किसी रियलटी शो में नजर आ सकती हैं लेकिन शमिता ने शो में आकर कहा कि पर्सनल लाइफ की परेशानियों को वो प्रोफेशनल लाइफ का हिस्सा नहीं बना सकती हैं इसलिए उन्होंने शो में आना स्वीकार किया।

Shamita Shetty ने कहा, 20-25 साल का सफर इस इंडस्ट्री में मेरे लिए बिलकुल आसान नहीं रहा है। मैं एक इंसान के तौर पर अब ज्यादा कॉन्फिडेंट हूं। लोग मुझे अब भी Shilpa Shetty की बहन Shamita Shetty के रूप में पहचानते हैं और बुलाते हैं। शिल्पा की परछाई मेरे लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है और मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मेरे पास उनका सपोर्ट है लेकिन लोग अब भी नहीं जानते कि असलियत में मैं कौन हूं और कैसी हूं। Read more


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here