Bollywood में कम ही ऐसा होता है कि एक्ट्रेस एक साथ कहीं घूमने जाएं, लेकिन जल्द ही कैटरीना, प्रियंका और आलिया भट्ट एक साथ घूमने जाने वाली हैं। अपने निर्देशन के सफर को 20 साल होते ही आज Farhan Akhtar ने एक बार फिर एक बड़ा ऐलान कर दिया है। ‘दिल चाहता है’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की तर्ज पर फरहान और जोया अख्तर जल्द ही नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल होगा ‘जी ले ज़रा’।
20 साल पहले Farhan Akhtar ने अपनी पहली फिल्म का निर्देशन किया था जिसका नाम था ‘दिल चाहता है’। इस फिल्म ने युवाओं में एक नया जोश भर दिया था। बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से और समीक्षकों के मुताबिक भी इस फिल्म ने सभी के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी। 20 साल बाद भी लोग इस फिल्म को बहुत पंसद करते हैं। हाल ही में 9 अगस्त को Farhan Akhtar ने निर्देशन की दुनिया में अपना 20 सालों का सफर पूरा किया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी जर्नी दिखाई।
‘दिल चाहता है’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की तर्ज पर Farhan Akhtar और जोया अख्तर जल्द ही नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। बता दें कि इस बार फिल्म में तीन हीरो नहीं, बल्कि तीन हीरोइनें रोड ट्रिप पर निकलेंगी और वो तीन अभिनेत्रियां होंगी प्रियंका चोपड़ा जोनस, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट।
इस फिल्म को जोया अख्तर, Farhan Akhtar और रीमा कागती ने लिखा है और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। फिल्म के रिलीज़ होने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक ये फिल्म 2023 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का ऐलान करते Farhan ने अपने इंस्टग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें से एक वीडियो में सिर्फ तीनों अभिनेत्रियों के नाम दिखाए गए हैं और नामों के नीचे एक कार नज़र आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में Farhan Akhtar ने ‘दिल चाहता है’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की कुछ झलकियां दिखाई हैं। Read more

No comments:
Post a Comment