19 August – जानें किन राशि के जातकों की पुराने निवेश या बेहतर निर्णयों से सुधरेगी आर्थिक स्थिति - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 19, 2021

19 August – जानें किन राशि के जातकों की पुराने निवेश या बेहतर निर्णयों से सुधरेगी आर्थिक स्थिति

 

मेष : इस राशि के जातकों को आज के दिन बिना मांगा सुझाव अपमानित करवा सकता है। नौकरी या घर में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के दौरान खुद को संयमित रहें। इस दौरान कोई नकारात्मक टिप्पणी से स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।

वृष : इस राशि के जातक आज घर में साफ-सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान दें, तो वहीं दूसरी ओर दूर रह रहे परिजनों का आगमन हो सकता है। परिवार के सहयोग से आर्थिक परेशानियों में राहत मिलेगी।

मिथुन : इस राशि के जातकों का आज के दिन मन आलस और विलासिता से भटक सकता है। खुद को स्फूर्तिवान और परिस्थितियों से लड़ने लायक बनाने की जरूरत है। नौकरी-कारोबार में अच्छा प्रदर्शन आपको बॉस और मालिक का विश्वास पात्र बनेंगे।

कर्क : इस राशि के जातकों का आज भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। बड़े ग्राहकों के साथ कारोबारियों को कहासुनी से बचने की जरूरत है। स्टॉक और गुणवत्ता बढ़ाने की प्लानिंग करनी होगी। युवाओं को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, उनके साथ घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है।

सिंह : इस राशि के जातकों की आज पुराने निवेश या बेहतर निर्णयों से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। लोहे या धातु के कारोबारियों को लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य में मुंह, दांत या गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

कन्या : इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं, ऐसे में बीमार चल रहें लोगों को सजग रहने की सलाह है। परिवार के सहयोग से आर्थिक परेशानियों में राहत मिलेगी। युवाओं को अपनी संगत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

तुला : इस राशि के जातकों को आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यस्थल पर सराहना-सम्मान पा सकेंगे। सामाजिक साख बनेगी। मन अध्यात्म से जुड़ रहा है तो धार्मिक किताबें पढ़ना सार्थक होगा। सेल्स-मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक : इस राशि के खुदरा कारोबारियों को अच्छे लाभ के लिए स्ट्रेटजी में बदलाव करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां थोड़ी चिंताजनक हैं। किसी परिजन के चलते डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

धनु : इस राशि के जातकों को परिवार और रिश्तेदारी में आज पुराने विवादों को दूर करने का अवसर मिलेगा, तो वहीं थोड़ा विनम्रता से पेश आकर स्थितियों या विवादों का समाधान किया जा सकता है।बच्चों के साथ-साथ बहुत रिफ्रेश महसूस होगा। आज संपत्ति में बढ़ोतरी का योग बनते दिख रहें हैं।

मकर : इस राशि के जातकों का आज के दिन लंबित काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। भोजन-नींद भी अनियमित न होने दें। तनाव और भागदौड़ की जिंदगी से सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।

कुंभ : इस राशि के जातक आज ध्यान दें कि नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहेगा। पहले से प्लान को अचानक बदलने से बचें। सेहत को देखते हुए पैरों में चोट इंफेक्शन सूजन या दर्द से परेशान हो सकते हैं। घर में बड़ों का सानिध्य और मार्गदर्शन भी मिलेगा।

मीन : इस राशि के जातकों को आज के दिन कामकाज के प्रति निष्ठा और प्रतिष्ठा बढ़ानी होगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों के लिए भी लाभ की स्थिति है। ऑफिस में अनावश्यक रूप से कोई परेशान कर रहा है तो जल्द उसे हार देने में सक्षम होंगे। Read more


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here