तपती गर्मी से लोगों को आज थोड़ी सी राहत मिली है। आज सुबह सुबह Delhi – NCR में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से उमस बेहाल लोगों को राहत मिली। Delhi के साथ ही इसके आपसास के कई इलाकों में भी बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने इससे पहले सोमवार और मंगलवार को Delhi में तेज बारिश होने की अनुमान जताया था। हालांकि सोमवार को बारिश नहीं होने से लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। मंगलवार सुबह मौसम विभाग की भविष्वाणी सही साबित हुई और बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने Delhi के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत दादरी, नोएडा, ग्रेटर-नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आईएमडी ने 26 से 28 जुलाई में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 27 से 28 जुलाई को पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। साथ ही 27 से 28 में हिमाचल और उत्तराखंड में भी आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार Delhi में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Read more


No comments:
Post a Comment