नोएडा में कोरोना ने दी दस्तक, लोगों में फैला डर का साया! - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 4, 2020

नोएडा में कोरोना ने दी दस्तक, लोगों में फैला डर का साया!

चीन के वुहान से शुरू हुआ, कोरोना वायरस भारत में दस्तक दे चुका है।

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस (COVID-19) की इंट्री भारत में भी हो चुकी है। बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली में इस वायरस से संक्रमित, एक संदिग्ध का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब जानकारी ये मिली है कि ये कोविड-19 (Corona Virus का नया नाम) नोएडा तक पहुंच चुका है। नोएडा में कोरोना की खबर मिलने के बाद से ही लोगों में खौफ बढ़ गया है, हालांकि, पीएम मोदी  ने कल अपने ट्वीट के जरिए कहा था कि देश के लोगों को इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही इस को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से मीटिंग की।
दीपिका ने पेरिस फैशन वीक का दौरा किया रद्द, कोरोना वायरस से डरी
आपको बता दें कि कोरोना ने दिल्ली और नोएडा के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध का मामला सामने आया था। तो वहीं अब इसका असर नोएडा तक पहुंच गया है। दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक, इटली के जिस शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, उसने आगरा में एक पार्टी रखी थी जिसमें नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल के 2 बच्चों समेत पांच लोग शामिल हुए थे। नोएडा में कोरोना वायरस के फैली खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। राज्य सरकार के CMO अनुराग भार्गव अपनी टीम के साथ नोएडा पहुंचे और खुद स्कूल की जांच करने लगे। CMO भार्गव ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि हर किसी में कोरोना के लक्षण दिखे तो फौरन जिले के स्वास्थय विभाग को इसकी जानकारी दें।
कोरोना वायरस पर राखी सावंत बोली- ईश्वर से मांगो पापों की माफी
नोएडा में दो स्कूल बंद
ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी दस्तक देने का खतरा मंडरा रहा है। जिस कारण से नोएडा के दो बड़े स्कूलों को बंद कर दिया गया है। एक को तीन दिन के लिए तो दूसरे स्कूल को 11 मार्च तक बंद कर दिया गया है। नोएडा CMO अनुराग भार्गव के मुताबिक, उस स्कूल बस को भी सैनिटाइज किया जाएगा जिसमें बच्चे स्कूल आते थे।
कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कही ये बात
पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर किया ट्वीट
पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर देश के लोगों को ये आश्वस्त किया है कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “कोरोना वायरस पर तैयारियों के बारे में व्यापक समीक्षा की थी। अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। घबराने की जरूरत नहीं है।” सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने कोविड-19 को लेकर तैयारियों के बारे में समीक्षा की है। तो वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसको लेकर अपात बैठक बुलाई है।READ more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here