Coronavirus से बचना है तो गाय के गोबर का लेप लगाएं- स्वामी चक्रपाणि - Hindi News,

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 1, 2020

Coronavirus से बचना है तो गाय के गोबर का लेप लगाएं- स्वामी चक्रपाणि



China (चीन) से फैले Coronavirus (कोरोना वायरस) का कहर दुनियाभर पर बरप रहा है। इस Virus (वायरस) ने अपने पैर अब India (भारत) तक पसार लिए हैं। Kerala (केरल) में कोरोना वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति का पहला केस दर्ज किया गया। हालांकि, अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई Vaccine (वैक्सीन) नहीं बनाई गई है। तमाम दुनिया के दिग्गज डॉक्टर्स, scientist (साइंटिस्ट) इसका इलाज खोजने में लगे हैं। इसी बीच हिंदू महासभा के अध्यक्ष हैं Swami Chakrapani (स्वामी चक्रपाणि) ने इस वायरस से बचने के लिए एक अजीबोगरीब उपाय बता दिया है।
बता दें, स्वामी चक्रपाणि महाराज ने उपाय बताते हुए कहा, इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए गौमूत्र और गोबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, “गोमूत्र और गोबर का सेवन इस वायरस के प्रभाव को खत्म कर देगा यानी अगर कोई शख्स ओम नम: शिवाय बोलते हुए अपने शरीर पर गोबर का लेप लगाता है, तो करॉना वायरस से उसकी जान बच सकती है।”
आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब इस वायरस से बचने के लिए ऐसे अजीबोगरीब उपाय सामने आए हो। इससे पहले कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन Rakhi Sawant (राखी सावंत) ने ऐसा ही अजीबोगरीब बयान दिया था। उन्होंने अपने Instagram Account (इंस्टाग्राम अकाउंट) पर एक Video share (वीडियो शेयर) करते हुए कहा था, “दोस्तों मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि चीन में ये कोरोना वायरस बहुत फैला हुआ है। लोगों की मौत हो रही है। मैं आपसे सच कहती हूं दोस्तों अभी भी समय है… पिता परमेश्वर के सामने हमें हमारे पापों की माफी मांग लेनी चाहिए। वरना हम इंसान ऐसी ही मौत मरेंगे। क्योंकि पिता परमेश्वर हमसे बहुत नाराज हैं क्योंकि हम बहुत भटके हुए हैं।” Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here