
अब सबकी निगाहें तीसरे यानी निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं। इससे पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज में इसी तरह की टक्कर दी थी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच पर वेस्टइंडीज ने कब्जा किया। चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे मैच पर भारत ने कब्जा कर इसे बराबरी पर ला दिया। जिसके बाद अब सबकी निगाहें तीसरे यानी निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं। इससे पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज में इसी तरह की टक्कर दी थी। उस वक्त भी भारत को इसी तरह की निणार्यक स्थिति का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम इंडिया ने 2-1 से टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया था। वहीं अब वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में पहले मैच को जीतकर भारत को चुनौती दी और दूसरे मैच को टीम इंडिया ने जीता। जिसके चलते सीरीज बराबरी पर आ गई। Read more

No comments:
Post a Comment