आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया गया था और 50 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि, लोगों को बचाने का कार्य अभी भी चल रहा है।

भारत की राजधानी दिल्ली में रविवार यानी आज सुबह 5 बजकर 22 मिनट अनाज मंडी इलाके के एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के बारे में पता चलते ही दमकलकर्मीयों की 27 गाड़ियां मौके पर मौजुद हो गई थी। आग में कई लोगों की मौत की भी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने लगभग 30 से ज़्यादा लोगों के मरने की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना गत्ते की एक फैक्ट्री में हुई है। मगर अभी तक आग लगने की वजह साफ तरीके से पता नहीं चल पायी है। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।
आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया गया था और 50 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि, लोगों को बचाने का कार्य अभी भी चल रहा है।
घायल लोगों को घटना स्थल से बचाकर राम मनोहर लोहिया और हिंदू राव अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। दमकलकर्मीयों के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने मीडिया को बताया कि, अब तक उन्होंने 50 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है, जिनमें से ज्यादातर लोग धुएं के कारण प्रभावित हुए हैं। Read more

No comments:
Post a Comment