हो जाइए सावधान, बुजुर्गों के मुकाबले युवाओं में तैजी से फैल रहा है: रेक्टल कैंसर
कैंसर का नाम सुनते ही हर किसी के मन में डर पैदा होने लगता है। और हो भी क्यों ना? ये बीमारी है ही इतनी खतरनाक। ज्यादातर बुजुर्गों में होने वाला रेक्टल कैंसर अब युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। एक अध्ययन में ये बात सामने आयी है कि रेक्टल कैंसर अब 50 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों में कम रो रहा है।
रेक्टल कैंसर के मामले अब युवाओं में तेजी से बढ़ने लगे हैं। 20 से 30 साल की उम्र वाले लोगों में ये आंकड़ा बढ़ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बीमारी कोलोन या रेक्टल हिस्से को प्रभावित करती है, जिस वजह से इसे कोलोरेक्टल कैंसर या रेक्टल कैंसर कहा जाता है। अमेरिका के जर्नल जेएएमए नेटवर्क ओपन में प्रकाशित अध्ययन से ये बात सामने आई है कि ये कैंसर युवाओं को निशाना बना रहा है। स्टडी में इस बात पर चिंता भी जताई गई है। read more

No comments:
Post a Comment